Breaking News

रायपुर@खाद्य विभाग ने 32 लाख राशन कार्ड किया सस्पेंड,इन परिवारों को नहीं मिलेंगे राशन

Share


रायपुर,14 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ में अब 32 लाख राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिलेगा। राज्य सरकार ने इन हितग्राहियों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया है। खाद्य विभाग के सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा,पिछले एक सालों से ये लोग राशन लेने नहीं आ रहे हैं न ही इन लोगों ने केवाईसी हुई है। केवाईसी होने पर फिर से राशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा,प्रदेश में लगभग 95 लाख राशन कार्डधारी परिवार हैं। 2 करोड़ 73 लाख राशन हितग्राही हैं, जिसमें से 32 लाख लोगों का राशन कार्ड सस्पेंड किया गया है। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराने के लिए कहा जा रहा है। खाद्य विभाग ने फर्जी हितग्राहियों को हटाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके बावजूद अब तक प्रदेश के 32 लाख हितग्राहियों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है. ऐसे में माना जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर राशन कार्ड फर्जी हो सकते हैं. ऐसे फर्जी हितग्राहियों पर नकेल कसने के लिए 31 अक्टूबर से पहले जो लोग ई-केवाईसी नहीं कराएंगे उन्हें नवंबर से मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिलेगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply