Breaking News

अम्बिकापुर@पीजी कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share

अम्बिकापुर,14अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। शासकीय पीजी कॉलेज अंबिकापुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत 14 अक्टूबर को मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. स्नेहलता श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया, जिसका उद्देश्य आपदाओं और आपातकालीन संकटों के समय मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. तृप्ति विश्वास द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि आपदा या संकट के समय समाज में मानसिक असंतुलन बढ़ता है। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं,परामर्श और सहयोग प्राप्त होना चाहिए, जिससे वे मानसिक रूप से सशक्त बन सकें। प्राचार्य डॉ. स्नेहलता श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने तनाव प्रबंधन के उपायों पर भी प्रकाश डाला और मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि ममता तिवारी ने मेडिटेशन के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को ध्यान और शांति का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान से मानसिक संतुलन बनाए रखना संभव है। कार्यक्रम का संचालन सोहिनी सिंह ने किया। अंत में ज्योति लकड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अल्पना भारती,डॉ. दामिनी स्वर्णकार,अंकिता भोई सहित मानवविज्ञान एवं मनोविज्ञान विभाग के शिक्षक,शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply