Breaking News

बैकुण्ठपुर@एक पुलिस ने पकड़ा गलत मानकर दूसरे ने छोड़ा सही मानकर,कोरिया पुलिस की अजीब कार्यवाही?

Share

साइबर सेल प्रभारी ने मवेशियों से भरी ट्रक पकड़कर सौंपी कोतवाली पुलिस को,कोतवाली पुलिस ने चालानी कार्यवाही कर ट्रक को छोड़ा
क्षमता से अधिक मवेशी एक ही वाहन में लेकर जा रहे थे मवेशी व्यापारी, गौ सेवक अनुराग दुबे ने कहा पुलिस की कार्यवाही दोषपूर्ण

बैकुण्ठपुर 11 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की कोतवाली पुलिस ने मवेशी से भरी उस ट्रक को केवल पांच हजार की चालानी कार्यवाही कर छोड़ दिया जिसे साइबर सेल प्रभारी ने देर रात क्षमता से अधिक मवेशी एक ही ट्रक में परिवहन करने के आधार पर गैर कानूनी मानते हुए पकड़ा था जिसे कोतवाली पुलिस के सुपर्द किया था।
बताया जा रहा है कि 14 चक्के ट्रक में 18 मवेशियों को जबरन लादकर ले जाया जा रहा था जिसे साइबर सेल प्रभारी ने पकड़ा था,नियमानुसार एक 14 चक्के ट्रक में 6 मवेशी ही परिवहन करने का नियम बताया जाता है,बताया जा रहा है कि कोतवाली पुलिस की कार्यवाही केवल चालानी कार्यवाही साबित हुई और ट्रक को पांच हजार के चालानी कार्यवाही के बाद मवेशियों सहित छोड़ दिया गया। मामले में गौ सेवक अनुराग दुबे का कहना है कि पूरा मामला कोतवाली पुलिस की दोषपूर्ण कार्यवाही साबित करता है जिसमें अवैध मवेशी परिवहन को केवल चालानी कार्यवाही कर छोड़ा गया गौ सेवकों को सूचित करना भी पुलिस ने मुनासिब नहीं समझा,अनुराग दुबे ने बतलाया कि कोतवाली पुलिस की कार्यवाही से अब मवेशी तस्करों का मनोबल बढ़ेगा क्योंकि वह इस बात से आश्वस्त हैं कि उन पर केवल चालानी कार्यवाही ही होगी गलती भले कितनी भी बड़ी हो। पूरे मामले में एक जानकारी यह भी बतलाई जा रही है कि इसके पहले भी ऐसे ही एक मामले में एक हजार की चालानी कार्यवाही कर मवेशी तस्करों को छोड़ दिया गया था।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply