Breaking News

दुर्ग-भिलाई@दादी-पोती डबल मर्डर,18 महीने बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Share


दुर्ग-भिलाई,11 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दादी-पोती के दोहरे हत्याकांड का 18 महीने बाद खुलासा हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मृतक नाबालिग लड़की के साथ अफेयर था। आरोपी की सगाई हो चुकी थी। जब यह बात नाबालिग लड़की को पता चली तो उसने अपनी सहेलियों से अपने बॉयफ्रेंड और उसके परिवार को बर्बाद कर देने की बात कही थी। यह बात आरोपी को पता चली तो उसने अफेयर के खुलासा होने के डर से अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी गर्ल फ्रेंड और उसकी दादी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हालांकि इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव का है।

दरअसल, 6 मार्च 2024 की रात को ग्राम गनियारी में एक 62 साल की बुजुर्ग महिला और उसकी 17 साल की नाबालिग पोती की लाश घर में खून से सनी मिली थी। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और निजी रंजिश की संभावना जताई थी।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@ में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से मौसम बदलेगा मिजाज

Share छत्तीसगढ़ 8 जून 2026। में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से …

Leave a Reply