Breaking News

अंबिकापुर,@पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,07 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। पूर्व सरपंच की बहू की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। महिला के पति ने ही गला दबाकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डिगमा में 4 अक्टूबर की रात शीला सोन्हा की लाश घर में ही बिस्तर पर मिली थी। वह डिगमा के पूर्व सरपंच सुमित्रा देवी की बहू थी। शीला अपने पति उमाशंकर सोन्हा व बच्चों के साथ सास से अलग रहती थी। 4 की शाम को शीला सोन्हा के बच्चे दादी सुमित्रा देवी के घर जाकर खाना मांगने लगे। दादी ने पूछा की क्या तुम्हारी मां खाना नहीं बनाई है। बच्चों ने बताया कि मां बिस्तर पर है और उठन नहीं रही है। शंका पर सुमित्रा जाकर देखी तो शीला सोन्हा मृत अवस्था में थी। उसने घटना की जानकारी गांधीनगर थाने को दी। पुलिस मौके पर जाकर मामले की जांच की और शक के आधार पर उसके पति को हिरासत में लिया था। क्यों कि पति शराब के नशे में घर में ही था। वहीं पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टी होने पर पुलिस ने उसके पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना दिवस शीला अपने बच्चों को किसी बाता को लेकर मार रही थी। इस बात को लेकर गुस्से में आकर पति ने पत्नी का गला दबा दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply