Breaking News

रायपुर@शहीद एएसपी की पत्नी बनेंगी डीएसपी

Share


रायपुर,09 सितम्बर 2025। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता महानदी भवन में कैबिनेट बैठक हुईं। इस बैठक में सभी 14 मंत्री शामिल हुए। मीटिंग में 4 प्रमुख फैसले लिए गए। जिसमें शहीद एएसपी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति, राज्य की सौर ऊर्जा नीति में संशोधन, लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति और वरिष्ठ मीडिया कर्मियों की सम्मान निधि में बढ़ोतरी शामिल हैं। सेवानिवृत्त मीडिया कर्मियों को मिलने वाली सम्मान राशि अब 10,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 20,000 रुपए प्रतिमाह कर दी गई है। अनुसूचित जाति/जनजाति,दिव्यांग,वरिष्ठ नागरिक और तृतीय लिंग उद्यमियों को जमीन के प्रीमियम में छूट।
कैबिनेट बैठक में
लिए गए प्रमुख निर्णय

शहीद एएसपी आकाश राव गिरेपूंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति 9 जून 2025 को सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरेपूंजे की पत्नी श्रीमती स्नेहा गिरेपूंजे को राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।
राज्य की सौर ऊर्जा नीति में संशोधन
नई संशोधित सौर ऊर्जा नीति 2030 तक लागू रहेगी या नई नीति जारी होने तक मान्य होगी।
सौर ऊर्जा परि योजनाओं को अब राज्य की औद्योगिक नीति में प्राथमिकता उद्योग का दर्जा मिलेगा।
बिजली शुल्क और स्टाम्प शुल्क में छूट
परियोजना रिपोर्ट तैयार करने पर अनुदान
भूमि उपयोग बदलने की फीस में छूट
भूमि बैंक से जमीन लेने पर रियायत
दिव्यांगों को रोजगार देने पर अनुदान
मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष पैकेज


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply