Breaking News

रायपुर@मालेगांव ब्लास्ट में वर्षों बाद मिला न्याय

Share


रायपुर,24 अगस्त 2025 (ए)। 17 साल पहले महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एवं मेजर रिटायर रमेश उपाध्याय सहित अनेक लोगों को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा भगवा आतंकवाद के नाम पर उन्हें आतंकवादी करार देकर गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने प्रत्येक आरोपी पर थर्ड डिग्री का प्रयोग कर उसे अमानवीय यातनाएं दी। जबरिया कांग्रेस सरकार द्वारा मेजर रमेश उपाध्याय को निशाना बनाया गया था। उक्त जानकारी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में मेजर रमेश उपाध्याय ने देते हुए बताया कि उक्त घटनाक्रम में किसी और का हाथ था जिस मोटर साइकिल को साध्वी प्रज्ञा का बताया गया वह पहले ही बिक चुकी थी। कांग्रेस सरकार द्वारा रचे गये षडयंत्र का न्यायालय में पर्दाफाश हुआ और उनके सहित साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और अन्य लोगों को न्यायालय से बाइइज्जत बरी किया गया7 17 साल जरूर लगे किंतु न्याय मिला। इससे राष्ट्रवाद के प्रति उनकी मानसिकता और मजबूत हुई है देश में वे हर स्थान पर हिंदूवाद को समर्थन देकर सनातनी धारणा को मजबूत करने का संदेश दे रहे हैं।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply