Breaking News

राजनांदगांव@ महिला डॉक्टर ने रेप पीडि़त बालिका का इलाज करने से किया इंकार

Share


राजनांदगांव,13 अगस्त 2025 (ए)
। रेप की शिकार छह साल की मासूम दर्द से तड़पती रही और मेडिकल कॉलेज की संबंधित विभाग की महिला चिकित्सक ने इलाज करने से इंकार कर दिया। इस मामले की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभाग प्रमुख के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लिया है, और जांच के लिए टीम बनाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने भी इस मामले में कार्यवाही के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। बताया जा रहा है कि यह मामला 7 अगस्त की रात का है। दर्द से बुरी तरह बिलखती-तड़पती रेप पीडि़त छह साल की बालिका को लेकर उसके परिजन और एक महिला पुलिस अफसर राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। मगर वहां अस्पताल की विभाग प्रमुख महिला चिकित्सक ने इलाज करने से मना कर दिया।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply