Breaking News

बीएससी कृषि (ऑनर्स) की 556 सीटों पर 12 वीं उत्तीर्ण को मिलेगा प्रवेश

Share


आईजीकेव्ही में चल रही ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

रायपुर,28 जुलाई 2025 (ए)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के बीएससी कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में 12वीं परीक्षा के परिणामों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बीएससी कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में द्वितीय चरण की काउंसलिंग (स्पॉट काउंसलिंग) के बाद 556 रिक्त सीटों पर 12 वीं परीक्षा के परिणामों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। बीएससी कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में उपलब्ध कुल 2015 सीटों में अब तक 1459 सीटों पर प्रवेश दिया जा चुका है और 556 सीटें रिक्त हैं। 30 जुलाई 2025 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची अपलोड की जाएगी। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक अभ्यर्थियों को सीट आबंटन व फीस जमा करने कृषि महाविद्यालय रायपुर में उपस्थित होना होगा। काउंसिलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी के लिए विश्व विद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू. आईजीकेव्ही. एसी.आईएन का अवलोकन कर सकते हैं। इस अवधि में पंजीयन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के तहत प्रावीण्यता के आधार पर उपरोक्त पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply