Breaking News

भिलाई@ मैत्रीबाग में सफेद बाघों की संख्या बढ़ाने की तैयारी

Share


1 विक्रम और 1 बॉबी बने आकर्षण का केंद्र

भिलाई,26 जुलाई 2025 (ए)।
भिलाई के मैत्रीबाग चिडिय़ाघर में सफेद बाघों की संख्या बढ़ाने की दिशा में खास पहल शुरू हो चुकी है। यहां युवा सफेद बाघ विक्रम’ और बॉबी’ को एक साथ बड़े बाड़े में रखा गया है, जिससे वे स्वाभाविक माहौल में समय बिता सकें और ब्रीडिंग के लिए तैयार हो सकें। बारिश के मौसम में दोनों बाघ बाड़े के बाहर घूमते दिखाई देते हैं,जिसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।जू प्रबंधन को उम्मीद है कि यह जोड़ा जल्द ही प्रजनन के लिए उपयुक्त होगा। वर्तमान में मैत्रीबाग में कुल 7 सफेद बाघ हैं,जिनमें 5 नर और 2 मादा शामिल हैं। अब तक मैत्रीबाग से देश के 5 अलग-अलग चिडिय़ाघरों को 12 सफेद बाघों का आदान-प्रदान किया गया है,जिसमें बोकारो,लखनऊ,राजकोट,इंदौर और सतना शामिल हैं। इससे मैत्रीबाग की सफेद बाघ संरक्षण योजना की सफलता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply