Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Share

अम्बिकापुर 27 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे शामिल है। हादसा बलरामपुर में रविवार शाम को हुई। मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र के दुप्पी गांव निवासी शिवलाल गोड़ 20 वर्ष उसका भाई राजपाल गोड़ 35 वर्ष राजपाल का 6 साल का बेटा शुभम व 10 साल का विनोद और रूप नारायण गोड़ की 10 साल की बेटी काजल शाम अपने खेत में आलू का रोपा लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश की वजह से सभी बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान वहां आकाशीय बिजली गिरी, जिसके चपेट में आने से शिवलाल गोड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद विनोद, काजल, शुभम और राजपाल बुरी तरह झुलस गए। मदद की गुहार सुनकर ग्रामीणों ने सभी घायलों को अंबिकापुर के होली क्रॉस अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान विनोद और काजल ने भी दम तोड़ दिया, जबकि राजपाल और उसके 6 साल के बेटे शुभम की हालत गंभीर है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply