Breaking News

कोरबा@जामा मस्जिद में सामाजिक बैठक के दौरान हुई मारपीट,एफ आईआर दर्ज

Share


कोरबा,24 जून 2025 (ए)। जिले के पुरानी बस्ती स्थित जामा मस्जिद में सामाजिक बैठक के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। 22 जून की रात साढ़े 9 बजे बैठक हो रही थी। तभी बहस बढ़ी और और लोग मारपीट पर उतर आए। इसका सीसीटीव्ही भी सामने आया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। लईक मोहम्मद ने कटघोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद रागिब, मोहम्मद राशिद, अब्दुल्ला और शेख सरफराज पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने की भी शिकायत की है। लईक मोहम्मद के मुताबिक, डॉक्टर शेख इश्तियाक के परिवार के लोगों ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।


Share

Check Also

अंबिकापुर@गाय-बैलों को हडिय़ा और घुघरी खिलाकर मनाया सोहराई पर्व, जूठा प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं परिवार के लोग

Share दीपावली के दूसरे दिन निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा, पशुधन की पूजा से …

Leave a Reply