Breaking News

कवर्धा @ खेत में ही लड़ड़ने लगे बाप और बेटे,बाप की मौत

Share


कवर्धा,15 जून 2025 (ए)। बंधौरा गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद को लेकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी। वहीं हत्या के कुछ घंटे बाद तरेगांव जंगल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। दरअसल, मृतक सिंगरु सिंह बैगा अपने बेटे के साथ दलदली से वापस अपने गांव लौट रहे थे। बताया गया कि, इसी बीच गांव के खेत में दोनों के बीच राशि को लेकर विवाद शुरू हो गया और आवेश में आकर आरोपी बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया।


Share

Check Also

रायपुर@ अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई नीति लागू

Share 11 माह सेवा और 2000 प्रतिदिन मानदेय का प्रावधान,पीरियड आधारित व्यवस्था खत्म,11 वैतनिक अवकाश …

Leave a Reply