मुंबई,12 जून 2025 (ए)। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष 14,161 उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स में सफलता प्राप्त की है और अब वे मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेंगे। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22 अगस्त 2025 से शुरू होगी। यह परीक्षा लिखित रूप में आयोजित की जाएगी और इसमें सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा, जो अंतिम मेरिट सूची के लिए निर्णायक होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur