Breaking News

दुर्ग @ केस सॉल्व करके दिखाओ,ईनाम पाओ

Share


दुर्ग,09 जून 2025(ए)। वरिष्ठ आरक्षकों के लिए आयोजित अनुसंधान संबंधी 5 दिवसीय प्रशिक्षण सह-कार्यशाला का समापन रविवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर-6 भिलाई नगर में किया गया। उन्हें विवेचकों के कामों को सिखाया गया। विशेषज्ञों ने उन्हें प्रशिक्षण दिया कि आखिर विवेचक किस प्रकार काम करते हैं। इनमें एफआईआर लेखन से लेकर न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने की प्रक्रिया, बीएनएस की धाराओं के अंतर्गत विभिन्न अपराधों में कार्यवाही करने, साधारण एवं गंभीर चोटों की पहचान और सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित प्रकरणों के अनुसंधान की बारीकियों पर विशेष प्रशिक्षण दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply