Breaking News

सोनहत@सोनहत विकासखण्ड में सहकारी बैंक की अति आवश्यकता:रुद्र साहू

Share

सोनहत,09 जून 2025 (घटती-घटना)। सोनहत क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि रुद्र साहू ने प्रशासन से खण्ड स्तर और सहकारी बैंक खोलने की मांग किया है। रुद्र साहू ने कहा कि सोनहत क्षेत्रान्तर्गत 5 धान खरीदी केंद्र सहित 3 सहकारी समिति संचालित है जिसमे हजारों की संख्या में किसान पंजीकृत है जिन्हें लेन देन करने खरबत जाना पड़ता है और अत्यधिक भीड़ होने के।कारण कई बार बैरंग वापस होना पड़ता है , साथ ही जरूरत अनुसार कैस भी नही मिल पाता जिससे किसान परेशान हैं। रुद्र साहू ने कहा कि बैंक खुलने से अधिक वित्तीय समावेशन, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, साथ ही कम ब्याज दर पर ऋ ण प्राप्त करने की सुलभ व्यवस्था किसानों को मिलेगी ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर बैंकों की कमी होती है, जिससे लोगों को वित्तीय सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाई होती है। सहकारी बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं, सहकारी बैंक अक्सर ग्रामीण किसानों को कम व्याज दर पर ऋ ण प्रदान करते हैं, जो उन्हें साहूकारों के एकाधिकार से बचाता है सहकारी बैंक ग्रामीण किसानीआबादी को धन संचय करने और निवेश करने में सक्षम बनाते हैं, इस कारण यदि सहकारी बैंक सोनहत में खुला तो किसानों को लाभ होगा ,सांसद प्रतिनिधि रुद्र साहू ने जल्द सहकारी बैंक खोले जाने की मांग किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply