Breaking News

रायपुर @ हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर क्राइम ब्रांच का छापा

Share


रायपुर, 04 जून 2025 (ए)। राजधानी रायपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट के मामले में 25 सदस्यीय क्राइम ब्रांच की टीम ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पर छापा मारा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लाखों रुपये नकद, सोना, एक पिस्टल, कारतूस और जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा,रोहित तोमर की थार और बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त की गई है। हालांकि, घटना के बाद से मुख्य आरोपी रोहित तोमर और उसका भाई वीरेंद्र तोमर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
यह कार्रवाई तब की गई जब पीडि़त दशमीत चावला उर्फ निक्की ने तेलीबांधा थाने में रोहित तोमर के खिलाफ जानलेवा हमला,गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद यह दबिश दी,जो 15 घंटे तक चली। इस दौरान डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। पीडि़त दशमीत चावला ने अपनी शिकायत में बताया कि 31 मई की रात वह अपने दोस्त हरीश बेलानी के साथ वीआईपी रोड स्थित रुह्रष्ठ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। रात करीब 12ः15 बजे जब वे बाहर निकल रहे थे,तभी रोहित तोमर ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। जब दशमीत ने इसका विरोध किया, तो रोहित ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट
शुरू कर दी। दशमीत के अनुसार, रोहित तोमर ने पास पड़े एक डंडे से उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने बीच-बचाव करते हुए डंडा छीन लिया। इसके बावजूद, रोहित के साथ मौजूद उसके प्राइवेट बाउंसरों ने दशमीत को पकड़ लिया और रोहित ने उन पर हमला किया, जिससे उनके चेहरे और कंधे पर चोटें आईं। जब दशमीत ने अपने बड़े भाई दलजीत चावला को फोन पर घटना की जानकारी दी,तो रोहित तोमर ने उन्हें भी मोबाइल पर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। वर्तमान में, पुलिस रोहित और वीरेंद्र तोमर के ठिकानों का पता लगाने के लिए उनके परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply