Breaking News

कोरिया@गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में गूंजी कोरिया की आवाज

Share


महिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी और युवा सीईओ डॉक्टर आशुतोष की मेहनत से कोरिया को मिला अवार्ड

-राजन पाण्डेय-
कोरिया,29 मई 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। जिले में 29 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मात्र तीन घंटे में 660 सोखता गड्डों का निर्माण किया गया। यह उपलब्धि ‘आवा पानी झोंकी’ कार्यक्रम के तहत हासिल की गई। इस कार्यक्रम में जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी रही। गौरतलब है कि रविवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में कोरिया के सोन हनी शहद की तारीफ की थी। रायपुर से आई गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम की रायपुर से आई सोनल राजेश शर्मा ने इस उपलब्धि को प्रमाणित किया। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्टर चंदन त्रिपाठी को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा गया। जिला सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि इन सोखता गड्डों की क्षमता लगभग 60 तालाबों के बराबर है। यह पहल जल संरक्षण को बढ़ावा देने और लोगों में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह भविष्य की जल सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति सजग है कलेक्टर
जिले की कलेक्टर चंदन त्रिपाठी पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति काफी सजग हैं। और पर्यावरण के प्रति कलेक्टर कोरिया की सजगता अक्सर दिखाई देती है रामगढ़ समाधान शिविर के दौरान भी कलेक्टर कोरिया पार्क के जंगलों में लगी आग को लेकर भावुक हो गई थी और काफी देर तक उन्होंने मंच से ग्रामीणों को समझाइश दिया था जिसकी चर्चा आज भी ग्रामीण इलाकों में हैं। जिले की कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की पहल पर मई माह के प्रथम सप्ताह में डोहड़ा और पोटेडांड़ पंचायतों से आरंभ हुआ यह जल संरक्षण अभियान जनपद पंचायत सोनहत की अकलासरई पंचायत में एक उदाहरण बन गया है। यहां अब तक 25 एकड़ से अधिक भूमि पर जल संचयन हेतु खेतों के निचले किनारे पर गड्ढों की खुदाई की जा चुकी है। जल संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक नई अभिनव पहल की है। ‘‘आवा पानी झोंकी अभियान’’ के तहत किसानों को खेती में 5 प्रतिशत मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मॉडल के तहत खेत की 5 प्रतिशत भूमि में सीढ़ीनुमा गड्ढा बनाकर वर्षा जल को संरक्षित किया जाएगा, जिससे भूजल स्तर बढ़ेगा और फसल की उत्पादकता में वृद्धि होगी कलेक्टर कोरिया और सीईओ जिला पंचायत की कड़ी मेहनत से यह अभियान 29 मई को युद्ध स्तर पर चलाया गया जिसका परिणाम यह हुआ कि कोरिया जिले ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में कोरिया जिले का नाम दर्ज किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply