Breaking News

रायपुर@डाकघरों में बंद हुई बिजली बिल

Share

मोबाइल रिचार्ज जैसी जनसुविधाएं,विभाग ने कैंसिल किया सेवा प्रदाता कंपनी का अनुबंध
रायपुर,28 मई 2025 (ए)।
डाकघरों में बिजली,टेलीफोन बिल,मोबाइल रिचार्ज और अन्य जनसुविधाएं अब उपलब्ध नहीं होंगी। डाक विभाग ने इसके लिए अनुबंधित सेवा प्रदाता कंपनी के साथ अपना करार समाप्त कर दिया है,जो आज से प्रभावी हो गया है।पूर्व संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देशभर के डाकघरों में यह सुविधा शुरू की थी,ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भुगतान संबंधी दर्जनभर से अधिक सेवाएं नजदीकी डाकघरों में मिल सकें। इसके लिए डाक विभाग ने कॉमन सर्विस सेंटर के तहत एक विशेष प्रयोजन वाहन बनाकर सेवा प्रदाता के साथ अनुबंध किया था। इन सेवाओं के बदले डाक विभाग को कमीशन प्राप्त होता था।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply