Breaking News

रायपुर@ बैडमिंटन एकेडमी में युवक की संदिग्ध मौत,मचा हड़कंप

Share

रायपुर,23 मई 2025 (ए)। शहर के सप्रे स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी में शुक्रवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक पहली बार एकेडमी में बैडमिंटन खेलने आया था। कुछ देर खेलने के बाद वह कोर्ट से बाहर आकर बैठा और अचानक जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य खिलाडç¸यों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला और उसका मोबाइल फोन भी बंद था, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply