Breaking News

रायपुर@फर्जी म्यूल बैंक खाता मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Share


रायपुर,23 मई 2025(ए)। फर्जी म्यूल बैंक खातों के जरिए 36 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अब तक 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं मामले की तह तक जाने के लिए जांच लगातार जारी है।रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा रही है। यह मामला तब उजागर हुआ जब थाना सिविल लाइन रायपुर में उत्कर्ष स्मॉल फ ाइनेंस बैंक शाखा सिविल लाइन में खोले गए 104 म्यूल बैंक खातों के माध्यम से ठगी की शिकायत दर्ज की गई।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply