Breaking News

रायपुर@ मंत्रालय के 4 अधिकारियों का हुआ तबादला,आदेश जारी

Share

रायपुर,14 मई 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार देर शाम मंत्रालय के चार अधिकारियों के प्रभारों में फेरबदल किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए है। जारी आदेश के मुताबिक प्रशासनिक बदलाव में तीन उप सचिव और एक अवर सचिव शामिल हैं। इनमें से दो अधिकारी मंत्रालय संवर्ग से हैं। अंकिता गर्ग,उप सचिव,जो अब तक बिना विभाग के जीएडी पूल में थीं,को कौशल विकास,तकनीकी शिक्षा और आईटी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजीव अहिरे को जल संसाधन विभाग में भेजा गया है। रविंद्र मेढ़ेकर को जल संसाधनविभाग से हटाकर कौशल विकास विभाग सौंपा गया है। दीपशिखा भगत,अवर सचिव, जो अब तक जीएडी पूल में थीं, को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply