Breaking News

राज्य स्कूल प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग की कार्फबाल टीम विजेता रही

Share

अम्बिकापुर 26 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। 12वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता डोंगरगढ़ में 24 से 27 सितंबर तक आयोजित किया गया था। जिसमे सरगुजा संभाग की कार्फबाल टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी संभागों को हराते हुए विजेता बनी।
इस आयोजन में सरगुजा संभाग की कार्फबाल टीम आदर्श खेल भावना व अनुशासन के साथ खेलते हुए जीत हासिल किया। सरगुजा जिला कार्फबाल की टीम नियमित अभ्यास गांधी स्टेडियम राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के देखरेख में करते आ रही है। 31 मार्च से 3 अप्रैल 2021 में पलवल, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय कार्फबाल प्रतियोगिता में सरगुजा जिला की टीम छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रांउज मेडल जीते थे और छत्तीसगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जितकर अपना खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सरगुजा जिला के खिलाडç¸यों को आदितेश्वर शरण सिंहदेव द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस गोल्ड मेडल जितने पर विशेष खेल पुरस्कार दिया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply