Breaking News

बिलासपुर@7 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट ने दोषी की उम्रकैद की सजा को रखा बरकरार

Share

बिलासपुर,09 मई 2025 (ए)। 7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में छाीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए आरोपी को दी गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए आरोपी की याचिका को खारिज कर दिया है। आरोपी ने कोर्ट में यह तर्क दिया था कि उसे गलत तरीके से दोषी ठहराया गया है, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में पीडि़ता की गवाही सबसे महत्वपूर्ण होती है और वह किसी को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त है। यह मामला 3 अप्रैल 2022 को कोरबा जिले में सामने आया था,जहां एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। मामले में निचली अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए मौत तक कारावास की सजा सुनाई थी। दोषी ने निचली अदालत की फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इस पर हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणी की. कोर्ट ने इस तरह के गंभीर अपराधों में यदि पीडि़ता की गवाही ऐसे मामले में महत्वपूर्ण है। गवाही ही किसी को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply