Breaking News

रायपुर@ खरमास का आखिरी दिन आज

Share

शुरू होंगे शुभ कार्य…बजेंगी शहनाई,नोट कर लें शादी के मुहूर्त
रायपुर,12 अप्रैल 2025 (ए)।
14 मार्च से शुरू हुआ खरमास 13 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। इसी के साथ शादी,सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण संस्कार और अन्य सभी शुभ कार्य शुरु हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य के धनु और मीन राशि में प्रवेश करने पर खरमास शुरू होता है। खरमास वर्ष में दो बार आता है और एक माह तक रहता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहा जाता है।
अप्रैल में खरमास १३ को खत्म होगा और १४ अप्रैल से सभी शुभ कार्य शुरू होंगे
पंचांग के अनुसार, 13 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में खरमास 13 अप्रैल 2025 को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 14 अप्रैल से फिर से शादी-ब्याह, गृह प्रवेश और सभी शुभ कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
अप्रैल माह में शादी के शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य शुभ मुहूर्त देखकर किया जाता है। सही समय पर अच्छा काम करने से आपके काम में सकारात्मक चीजें घटित हो सकती हैं। अप्रैल माह में विवाह के लिए 9 शुभ दिन हैं।
अप्रैल में विवाह के लिए शुभ तिथियां हैं :-
14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 अप्रैल।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply