Breaking News

रायपुर,@ अब आईजी नहीं,डीजी होंगे ईओडब्ल्यू के प्रमुख

Share

राज्य सरकार ने जारी की नई अधिसूचना
रायपुर,10 अप्रैल 2025 (ए)।
राज्य सरकार ने विभिन्न शासकीय विभागों के प्रमुखों को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनमें सबसे बड़ा फेरबदल आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो को लेकर हुआ है।अब तक ईओडब्ल्यू का नेतृत्व आईजी स्तर के अधिकारी कर रहे थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इस ब्यूरो के प्रमुख महानिदेशक स्तर के अधिकारी होंगे। यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा आर्थिक अपराधों की जांच को और अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने की दिशा में लिया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply