Breaking News

बिलासपुर@ 1 करोड़ 75 लाख की ठगी

Share

@ सरकारी पटवारी मास्टरमाइंड
बिलासपुर,24 मार्च 2025(ए)।
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन बेचकर रिटायर्ड सहायक आयुक्त से 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी करने वाले जमीन दलाल विकास मांझी की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। वहीं, पुलिस 11 दिन बीतने के बावजूद पटवारी सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। उसलापुर अल्का एवेन्यू निवासी सेवानिवृत्त आदिवासी विभाग सहायक आयुक्त अमरचंद बर्मन से सिंधी कॉलोनी निवासी राजकुमार उर्फ राजू बजाज, नेहरू नगर गीतांजलि विहार निवासी विकास मांझी और राजेश पांडेय ने पटवारी सुरेश सिंह ठाकुर की मिलीभगत से रिंग रोड-2 स्थित एक जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 1.75 करोड़ रुपये ठग लिए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,सिर में आई थी गंभीर चोट

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर …

Leave a Reply