Breaking News

कोरबा,@कोरबा नगरनिगम के सभापति बने नूतन सिंह ठाकुर

Share

कोरबा,08 मार्च 2025 (घटती-घटना)। नगर पालिक निगम कोरबा का सभापति के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा की घेराबंदी कोई काम नहीं आई। सभापति बनने की दौड़ में आगे चल रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल को पछाड़ कर युवा पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने मारी बाजी। उन्होंने 67 मे कुल 33 मत प्राप्त कर सभापति का चुनाव जीता और पार्षदों ने उन पर अपना भरोसा जताते हुए उन्हें जीत दिलाई । वहीँ दूसरी तरफ भाजपा संगठन से घोषित प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल मात्र 16 वोटों पर सिमट गए जबकि अदुल रहमान को 18 वोट प्राप्त हुए । जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की देखरेख में चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण कराया गया।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply