Breaking News

दो बाइक सवारों में आमने-सामने भिड़ंत

Share


एक की मौत,दो घायल को किया गया जिला अस्पताल रेफर

लखनपुर 25 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित ग्राम नवापारा में 24 सितंबर दिन शुक्रवार की शाम लगभग 6:00 बजे दो बाइक सवारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसे एक युवक की मौत हो गई तो वही दो युवक घायल हो गए मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मुड़गांव निवासी इतवार साए पिता भोला सिंह उम्र 19 वर्ष जो अपने छोटे भाई विवेक सिंह पिता जय सिंह उम्र 15 वर्ष के साथ ग्राम कुंवरपुर किसी कार्य के लिए आया हुआ था ग्राम कुंवरपुर से अपने गृह ग्राम मुड़गांव जाने के दौरान नवापारा मुख्य मार्ग में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को थाना प्रभारी संदीप कौशिक ने पुलिस जीप व निजी वाहन के माध्यम से उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां डॉ मुरली मनोहर ने मुड़गांव निवासी 15 वर्षीय युवक विवेक सिंह को मृत घोषित कर दिया तो वही दो युवकों का प्राथमिक उपचार क उनकी गंभीर स्थिति को देखते एम्बुलेंस 108 के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है। 108 के चालक राजमोहन राजवाड़े तथा ईएमटी हरीश रजक के द्वारा घायलों को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया गया।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply