Breaking News

दुर्ग@ जेल से पैरोल पर छुटे दो कैदी हुए फरार

Share


पकड़वाने वाले को मिलेगा 10-10 हजार रुपए का इनाम
दुर्ग,04 मार्च २०२५(ए)।
केंद्रीय जेल से पैरोल पर रिहा हुए दो सजायाफ्ता कैदियों के फरार होने के मामले में दुर्ग पुलिस ने गंभीर कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने दोनों फरार कैदियों का सुराग देने वाले को 10-10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर ने बताया कि जब कोई कैदी पैरोल पर जेल से बाहर जाता है और निर्धारित समय पर वापस नहीं आता है, तो उसके खिलाफ संबंधित थाना में मामला दर्ज किया जाता है।
इसी प्रक्रिया के तहत पद्मनभापुर पुलिस ने दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply