Breaking News

रायपुर@ कांग्रेस दफ्तर राजीव भवन में ईडी की रेड

Share

रायपुर, 25 फरवरी 2025 (ए)। राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने दबिश दी है। दो अफसर यहां पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अफसर सुकमा और कोंटा के राजीव भवन के निर्माण को लेकर पूछताछ करने के लिए आए हैं। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री को पूछताछ के बुलाया है। इधर कांग्रेस के लीगल सेल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड केस में रायपुर कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में पूर्व सीएम सीएम भूपेश बघेल और विनोद वर्मा पेश हुए। कोर्ट में हाजिरी देने के बाद भूपेश बघेल विधानसभा सत्र के लिए रवाना हो गए। अब अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply