Breaking News

बिलासपुर@कार्रवाई में भेदभाव पर हाईकोर्ट की नाराजगी

Share


सीजे ने पूछा-गरीब को अरेस्ट कर लिया और जिम्मेदार अफसर पर कार्रवाई क्यों नहीं?
बिलासपुर,04 फरवरी 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के जंगलों में बिजली करंट से हाथियों की हो रही मौत को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीरता दिखाई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर जनहित याचिका के रूप में रजिस्टर्ड कर मामले की सुनवाई की जा रही है। बीते दिनों सुनवाई के दौरान राज्य शासन के जवाब को लेकर हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच में पीआईएल की सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से पैरवी कर रहे महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत से चीफ जस्टिस ने पूछा कि एक हाथी की मौत डेम में गिरने से हुई थी। यह तो संबंधित विभाग के अफसर की जिम्मेदारी बनती है। अब तक अफसर के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। महाधिवक्ता ने कहा जांच चल रही है। इस पर चीफ जस्टिस की नाराजगी सामने आई।नाराज चीफ जस्टिस ने कहा कि एक किसान जिसने शंटिग किया था वह तो अरेस्ट हो गया। अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अब तक नहीं हुई। आम आदमी के खिलाफ कार्रवाई करने में इतनी जल्दबाजी। आपने तो बेचारा गरीब आदमी के खिलाफ तड़ से कार्रवाई कर दी। इस पर महाधिवक्ता ने कहा कि तड़ से नहीं हुआ है, उसमें भी टाइम लगा है। कोर्ट की नाराजगी इसके बाद भी कम नहीं हुई। नाराज कोर्ट ने कहा कि यह तो बड़ा फाल्ट है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply