Breaking News

कवर्धा,@ आदिवासी समाज सबसे बड़ा हिंदू

Share

सीएम विष्णुदेव साय का बयान
कवर्धा,30 जनवरी 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आदिवासियों को
सबसे बड़ा हिंदू बताया है।. कवर्धा में बुधवार को हुए हिंदू संगम कार्यक्रम में उन्होंने आदिवासी समाज को लेकर बड़ी बात कही।सीएम विष्णुदेव साय ने कहा किआदिवासी समाज सदियों से हिंदू धर्म के मूल तत्वों का पालन करता आया है।वे आदिकाल से सबसे बड़े हिंदू रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने ये बातें कबीरधाम के बोड़ला में आयोजित हिंदू संगम कार्यक्रम में कहीं
आदिवासी समाज प्रकृति के सबसे ज्यादा करीब :
आदिवासी समाज हमेशा से शिव, पार्वती, पेड़-पौधों और प्रकृति की पूजा करता रहा है। वे कर्मा पूजा को भगवान मानते हैं और अपनी आस्थाओं का पालन करते हुए इस पूजा को अपनी धार्मिक पहचान मानते है।ं. आदिवासी समाज की महिलाएं व्रत करती हैं, जो प्रकृति के पूजक होते हुए गौरा गौरी की पूजा करते हैं।
आदिवासी समाज ने सदियों से अपनी धार्मिक परंपराओं को निभाया है और यह कहना गलत होगा कि वे हिन्दू नहीं हैं। हम लोग कर्मा पूजा करते हैं, और यही पूजा हमारे धर्म का अभिन्न हिस्सा है। जो प्राकृतिक तत्वों की पूजा करते हैं,जो गौरा गौरी की पूजा करते हैं, उनसे बड़ा हिंदू कौन हो सकता है?- विष्णुदेव साय,सीएम छग


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply