Breaking News

रायपुर@ आग की चपेट में पेंट फैक्ट्री

Share

आसपास के इलाके में हड़कंप
रायपुर,25 जनवरी 2025 (ए)।
तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र बरतोरी में स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। दो घंटे से प्लांट में भारी ब्लास्टिंग जारी है. आग की लपटें भारी तेज है, जिससे क्षेत्रवासी भी सहम उठे हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, पेंट बनाने वाली इस फैक्ट्री में सुबह तकरीबन आठ बजे एक टैंकर में ब्लास्ट हो गई, जिससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल अग्निशमन के साथ मौके पर पहुंच गया है। आग की लपटें इतनी तेज है कि पूरा प्लांट बुरी तरह से इसकी चपेट में आ गया है। अभी भी प्लांट में भारी ब्लास्ट हो रहा है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply