Breaking News

रायपुर@ पार्षद ने हनुमानजी को दिया आवेदन

Share

तीन बार की पार्षद मांग रहीं महापौर पद के लिए टिकट
रायपुर,23 जनवरी 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। टिकट के लिए दावेदार हर पैंतरे आजमा रहे हैं। इसी बीच एक अजब- गजब मामला सामने आया है राजधानी रायपुर से। यहां महापौर पद की दावेदारी को लेकर दौड़- भाग कर रही भाजपा पार्षद सरिता वर्मा ने हनुमानजी के मंदिर में आवेदन दिया है। वरिष्ठ नेताओं के बाद भगवान से महापौर पद के लिए भाजपा से टिकट दिलाने के लिए आवेदन दिया है। सरिता वर्मा महामाया मंदिर वार्ड से तीन बार पार्षद रहीं हैं। अबकी बार वे महापौर पद के लिए दावेदारी कर रही हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply