Breaking News

गांजा बेचने के लिए कर रहा था ग्राहक की तलाश,पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर/सीतापुर 24 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। सीतापुर पुलिस ने साढ़े 6 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक में गांजा रखकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस बी के तहत कार्रवाई को जेल दाखिल कर दिया है।
सीतापुर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की 21 सितंबर को मोटरसायकल में ग्राम बनेया का लालजीत चौहान उर्फ टोलू, एक सफेद रंग के बोरा में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सीतापुर थाना प्रभारी रूपेश नारंग ने टीम गठित कर बनेया चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 6 किलो 480 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 35 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने इसके खिलाफ एनडीपीएस बी के तहत कार्रवाई को जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सउनि, रूपेश नारंग, डेविड मिंज, शशिप्रभा दास नंदकुमार प्रजापति, गौटिया राम मरावी, रविनारायण, पंकज देवांगन, संजीव चौबे, अनिल पैकरा, सिकन्दर आलम, शरद राजवाड़े, जोगी बड़ा, विनयक लकड़ा शामिल रहे।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply