Breaking News

भाजपाई आज दीनदयाल की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

Share

अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। भाजपा अम्बिकापुर नगर मंडल द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय चौक में दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा।
तत्पश्चात भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें विशेष रूप से कार्यक्रम प्रभारी व भाजपा ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह जी सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा के दीपक सिंह तोमर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अम्बिकापुर नगर में निवासरत भाजपा सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला, नगर व बूथ स्तरीय समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सभी कार्यकर्ताओं से प्रातः 11 बजे से आयोजित इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहने की अपील की है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply