अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। लखनपुर स्थित एक किराना दुकान से 20 सितंबर की रात को अज्ञात चोरों ने 30 हजार रूपए का सामान व 15 हजार रुपए नगद पार कर दिया है। दुकान संचालक ने इसकी रिपोर्ट लखनपुर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनोज कुमार गुप्ता पिता पारस राम गुप्ता ग्राम जजगी थाना लखनपुर का निवासी है। इसका जजगी मेन रोड मैं किराने की दुकान है। 20 सितंबर की रात 8:00 बजे दुकान बंद कर दुकान से सटे ही अपने घर में चला गया था। दूसरे दिन सुबह 6:00 बजे दुकान में गया तो दुकान का शटर का दो ताला नहीं था और शटर करीब 1 फीट ऊपर उठा हुआ था। दुकान से चोरों ने लगभग 30 हजार रूपए का राशन व 15 हजार रुपए नगद चोरों ने पार कर दिया है। कुल चोरी लगभग 45 हजार रूपए की बताई जा रही है। दुकान संचालक ने इसकी रिपोर्ट लखनपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती
Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur