Breaking News

बिलासपुर@ रेप का आरोपी दुबई भागने की कर रहा था तैयारी

Share

@ सीजी पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट में दबोचा…
बिलासपुर,30 नवम्बर 2024 (ए)।
जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को पुलिस के टीम ने मुंबई एयरपोर्ट में धर दबोचा है। बताया जाता है कि आरोपी दुबई भागने की तैयारी कर रहा था। बता दें कि पकड़े गए आरोपी का नाम रंजीता कुमार गौड़ा 20 वर्ष है, जो उड़ीसा के गंजम जिले का रहने वाला है। पीçड़ता ने 9 नवंबर को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि आरोपी रंजीता कुमार से उसकी पहचान मोबाइल के माध्यम से हुई थी। 15 अप्रैल 2022 को आरोपी ने पीçड़ता शादी का झांसा देकर साईं अनंत होटल, मोपका में बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने पीçड़ता को फोन कर बताया कि वह विशाखापट्टनम से मुंबई होते हुए दुबई भागने की योजना बना रहा है।इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामनरेश यादव और आरक्षक दीपक खांडेकर ने मुंबई जाकर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सामने से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया और बताया कि उसने दुबई जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा तैयार कर रखा था। वह 28 नवंबर को दुबई जाने वाला था। आरोपी को मुंबई से बिलासपुर लाकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply