Breaking News

चोरी के समरसिबल पम्प सहित 3 गिरफ्तार

Share

सूरजपुर ृ24 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुंजनगर परिसर में लगे समरसिबल पम्प को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना जयनगर में धारा 379, 34 भादवि का मामला पंजीबद्व कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर ग्राम कुंजनगर निवासी 19 वर्षीय केशव प्रसाद राजवाड़े, 25 वर्षीय कुलवंत राजवाड़े, 21 वर्षीय अंकुश राजवाड़े को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ पर चोरी करना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर चोरी का समरसिबल पम्प कीमत 10500/- रूपये को जप्त कर तीनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply