Breaking News

रायपुर@ रवि शर्मा ने थाने से बनाया वीडियो

Share

@ पुलिस पर धमकी और मारपीट का आरोप, एसपी ने लिया संज्ञान
रायपुर ,23 अक्टूबर 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ी डिजिटल क्रिएटर और फेमस युट्यूबर रवि शर्मा ने थाने एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में रवि शर्मा पुलिस पर जबरन थाने लाने, धमकी देने, गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाता हुआ नजर आ रहा है.रवि शर्मा का आरोप है कि बीती रात मठपुरैना स्थित पान ठेला, जो कि मेरे बड़े पिता जी का है। मैं वहां बैठा हुआ था। रात के करीब 11 बजे रहे होंगे. पेट्रिलिंग पुलिस टीम मौके पर पहुंची. महेश नेताम आरक्षक ने करीब 400 रुपये का समान लिया, लेकिन पैसे नहीं दिया। मैंने पैसे की मांग की तो गाली देते हुए धमकी देने लगा। मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझे पकड़कर थाने ले आए। थाने में लाने के बाद सीधे लॉकअप में डाल दिया. कुछ देर बाद जब मेरे घर वाले और दोस्त आए और मैंने वीडियो बनाना शुरू किया तो मुझे थाने से छोड़ा गया.रवि शर्मा ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों का व्यवहार इस तरह का रहेगा तो हम जैसे लोगों की सुरक्षा का क्या होगा ? इस घटना से समाज में क्या संदेश जाएगा। पुलिसकर्मियों का मैं दिल से इज्जत करता हूं। इसके कई वीडियो मेरे ब्लॉग पर मिल जाएंगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने जो कुछ मेरे साथ किया वह अत्यंत दुःखद. मैं इस घटना आहत हूं। आरक्षक महेश नेताम को अपने कृत्य पर माफी मांगनी चाहिए और उच्च अधिकारियों इसे गम्भीरता से लेनी चाहिए.वहीं इस मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच कराई जा रही है। मामले को गम्भीरता से लिया जा रहा है। शिकायत सही पाए जाने पर जरूर कार्रवाई होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply