Breaking News

कवर्धा@ राज्यपाल डेका ने लोहारीडीह अग्निकांड पर लिया संज्ञान

Share

कवर्धा,09 अक्टूबर 2024 (ए)। जिला कवर्धा के लोहारीडीह गांव में हुए अग्निकांड के बाद पुलिस पिटाई के मामले में महिला आयोग की शिकायत पर राज्यपाल ने सरकार से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने महिला आयोग को भी कार्रवाई से अवगत कराने के लिए कहा है। राज्यपाल के अवर सचिव ने अपर मुख्य सचिव (गृह) को पत्र भेजकर महिला आयोग की जांच प्रतिवेदन भेजा है। इस पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई से अवगत कराने कहा है। महिला आयोग ने कहा था लोहारीडीह में 33 महिलाओं को बर्बरता पूर्वक निर्वस्त्र करके बेदम पिटाई किया गया था। बाद में उन्हें दुर्ग महिला जेल में बंद कर दिया गया था, जिसकी इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने स्वतः संज्ञान में लेकर अपनी टीम के साथ महिला जेल दुर्ग का निरीक्षण किया था। जिस पर महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा इस पूरी घटना की रिपोर्ट तैयार कर सम्पूर्ण गोपनीय दस्तावेज ई मेल के माध्यम से भेजा गया था।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply