खुद को हिंदू बताकर लड़कियों से करता था दोस्ती फिर मिटाता था हवस
कवर्धा,08 अक्टूबर 2024 (ए)। जिले में लव जिहाद का ससनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी खुद को हिंदू बताकर लड़कियों से दोस्ती करता था और फिर जादू-टोना सिखाने के नाम पर दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं पीçड़ता का आरोप है कि उनके पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर 3 लाख रुपये भी ठग लिए। बता दें कि आरोपी का नाम साहिल खान है लेकिन उसने राजू सिंह के नाम पर फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, बलात्कार समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को मध्यप्रदेश के जबलपुर से हिरासत में ले लिया है, जिन्हें कवर्धा लाया जा रहा है।दरअसल, लव जिहाद की शिकार हुई एक पीçड़ता ने सिटी थाने कोतवाली थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि 6 महीने पहले चाय की टपरी पर उसकी मुलाकात हुई थी। जहां आरोपी साहिल खान ने उससे बात करने की कोशिश की थी। लेकिन पीçड़ता ने उसे भगा दिया, जिसके बाद आरोपी ने उसकी जानकारी जुटाई और घर आया। पीçड़ता का पति 307 के मामले में जेल में बंद है। आरोपी ने फायदा उठाते हुए हिंदू रीति- रिवाज से तंत्र- मंत्र करवाने को कहा, जिस पर पीçड़ता ने हामी भर दी।आरोपी ने फिर जज को पैसे देने के नाम पर 6 महीने में 3 लाख रुपये भी ठग लिये। कुछ दिन बाद आरोपी साहिल खान फिर उसके घर आया और तंत्र- मंत्र के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने को कहा। जिस पर पीçड़ता ने मना कर दिया। लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर आया और दबाव बनाने लगा कि, मैं उसे छुड़वा लूंगा और शारीरिक संबंध बनाया। तक़रीबन 4- 5 बार उसने संबंध बनाया लेकिन तब भी पीçड़ता के पति की रिहाई नहीं हुई। जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur