Breaking News

रायपुर@ दो योजनाओं के बदले गए नाम

Share

@ राजीव गांधी से था कनेक्शन…
रायपुर,30 सितम्बर 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग की दो योजनाओं के नाम बदले गए हैं। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक राजीव गांधी स्वावलंबन योजना का नाम अब पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना कर दिया गया है।इसी तरह राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना अब पं. दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र योजना के नाम से जानी जाएगी। इन योजनाओं का नाम बदलने का आदेश नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है।
प्रदेश में 2018 में हुए सत्ता परिवतर्न के बाद से योजनाओं के नाम को लेकर सियासत हो रही है। 2018 में सत्‍ता में आई कांग्रेस सरकार ने करीब आधा दर्जन योजनाओं का नाम बदल दिया था, जब बीजेपी सरकार भी योजनाओं का नाम बदल रही है। बीजेपी के नेताओं का कहना है कि उन्‍हीं योजनाओं का नाम बदला जा रहा है जिनका नाम कांग्रेस सरकार ने बदला था।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply