Breaking News

दुर्ग,@ सांसद ने भूपेश बघेल को दी नसीहत

Share

प्रोफेसर पर हमला मामले में बड़ा बयान
दुर्ग,29 सितम्बर 2024 (ए)।
भिलाई 3 कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा की पिटाई के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में अब पुलिस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के बाद अब बेटी दीप्ति का भी मोबाइल जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के मोबाइल की जांच की जा रही है। वहीं, अब इस मामले में सांसद विजय बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। सांसद विजय बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रोफेसर मारपीट मामले में सुराग मिला हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। सुराग के आधार पर ही पुलिस भूपेश बघेल के बेटे-बेटी से पूछताछ कर रही है। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को नसीहत देते हुए कहा कि पहले खुद के गिरेबान में झांककर देख लेना चाहिए। बता दें कि चैतन्य और दीप्ति बघेल से पूछताछ को लेकर भूपेश बघेल ने प्रताडि़त किए जाने का आरोप लगाया था।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply