Breaking News

बिलासपुर,@कानफोड़ू डीजे पर रोक लगाने पर हाईकोर्ट ने सरकार को जवाब पेस करने की दी मोहलत

Share


बिलासपुर,13 सितंबर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः ही संज्ञान लेते हुए कान फोडू डीजे पर रोक लगाने जनहित याचिका की सुनवाई शुरू की। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में हुई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने राज्य शासन से समुचित प्रबंधन को लेकर जानकारी मांगी। इस पर महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने बताया कि हाल ही में अफसरों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जिले के एसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाधिवक्ता ने विस्तार से जवाब देने के लिए कोर्ट से समय मांगी। कोर्ट ने राज्य शासन को जवाब पेश करने के लिए समय दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply