Breaking News

सारंगढ़@शिवा साहू के लॉकर की तलाशी

Share


सारंगढ़,28 जून 2024 (ए)
। कम वक्त में पैसे डबल करने और अच्छे रिटर्न का झांसा देकर लोगों के साथ करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले सारंगढ़ के महाठग शिवा साहू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस को आरोपी शिवा साहू के खिलाफ पांच नई शिकायतें मिली हैं। ये सभी शिकायतें भी लेनदेन और पैसों की ठगी से जुड़ी हुई हैं। इन नई शिकायतों में पीçड़त निवेशकों ने खुद के साथ 29 लाख 50 हजार रुपए ठगी किये जानें का जिक्र किया हैं। इससे इतर पुलिस अब शिवा के बैंक लॉकर तब भी पहुँच चुकी है। बताया जा रहा हैं कि शिवा के बैंक लॉकर से बड़े पैमाने पर सोने-चांदी के आभूषण जब्त किये गए हैं जबकि उनके हाथ नकदी भी लगा हैं। पुलिस ने लॉकर से करीब एक किलो सोना-चांदी और एक करोड़ 52 लाख रुपये नकद बरामद किया हैं। जाँच-पड़ताल में शिवा के पास से नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद की गई हैं। इसके अलावा आरोपी शिवा के पास से लैपटॉप और जमीनों के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply