अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में पिकअप में सवार चार युवक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविंद्र उम्र 19 वर्ष बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरकोल का रहने वाला था। वह बुधवार कि रात 9:00 बजे दोस्त कृष्णा, राय सिंह व प्रवीण के साथ पिकअप से बलरामपुर गए थे। वापस आने के दौरान रास्ते में अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। दुर्घटना में चार हो घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर रविंद्र के परिजन बलरामपुर अस्पताल पहुंचे तो उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए रविंद्र को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग
Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur