Breaking News

रायपुर@भूपेश बघेल ने सीएम साय से की डॉ प्रदीप कुमार जोशी को हटाने की मांग

Share


रायपुर,20 जून 2024 (ए)। भूपेश बघेल ने सीएम विष्णुदेव साय से डॉ प्रदीप कुमार जोशी को हटाने की मांग की है। एक्स पर बघेल ने लिखा, अभी नीट में हुई धांधली का विवाद ख़त्म नहीं हुआ है और यूजीसी-नेट का पर्चा लीक होने की पुष्टि हो गई। फिर से परीक्षा होगी। परीक्षाएं करवाने वाली एजेंसी एनटीए पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी एनटीए के गवर्निग बॉडी के प्रमुख प्रो डॉ. प्रदीप कुमार जोशी को छत्तीसगढ़ सरकार ने सीजीपएससी सुधार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री क्या अब भी प्रो जोशी को नहीं हटाएंगे? हटा दीजिए, लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है। प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी 12 मई 2015 को यूपीएससी के सदस्य बने थे। फिर 7 अगस्त 2020 को यूपीएससी का अध्यक्ष बनाया गया। इससे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। तब प्रदेश में भाजपा की सरकार ही थी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply