Breaking News

रायपुर@आरंग मॉब लिंचिंग केस में इकलौते गवाह की भी मौत

Share


रायपुर,18 जून2024 (ए)।
रायपुर-महासमुंद बॉर्डर में महानदी पुल पर हुई माब लिंचिंग में गंभीर रूप से घायल हुए तीसरे युवक सद्दाम कुरैशी की भी मंगलवार को मौत हो गई। 10 दिन तक अस्पताल में सद्दाम का बचाने की कोशिश की जा रही थी। सद्दाम ही इस पूरे मामले के इकलौते गवाह थे। इस घटना में सहारनपुर (यूपी) के दो युवकों चांद खान, गुड्डू खान की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस की एसआईटी जांच कर रही है। शुरुआती जांच के आधार पर आरंग थाने में गैर इरादतन हत्या, हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस को सद्दाम के होश में आने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी शिनाख्ती के पहले ही उसकी जान चली गई।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply